फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court proposes four lane for Manga Bhamhrai Airport

हाईकोर्ट ने मांगा बम्हरौली के लिए फोर लेन का प्रस्ताव

Wed, 10 Jul 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
High Court proposes four lane for Manga Bhamhrai Airport
High Court proposes four lane for Manga Bhamhrai Airport - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट ने मांगा बम्हरौली एअरपोर्ट के लिए फोर लेन का प्रस्ताव
विज्ञापन

जनता के आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश
प्रयागराज। हाईकोर्ट ने प्रयागराज बम्हरौली एयरपोर्ट तक आवागमन सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार से फोर लेन सड़क का प्रस्ताव मांगा है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार सभी नागरिक सुविधाओं से युक्त फोर लेन का प्रस्ताव पेश करे।
कोर्ट ने कहा है कि सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम, रोड लाइट और अन्य नागरिक सुविधाओं सहित ट्रांसपोर्ट की भी अच्छी व्यवस्था मुहैया कराई जाए। कोर्ट ने सेना को एयरपोर्ट की बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अजय कुमार मिश्र की जनहित याचिका पर यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने दिया है। याची का कहना है कि एयरपोर्ट तक हाईकोर्ट से पहुंच मार्ग 11 किलोमीटर है। फोरलेन रोड बनने से दूरी कम हो जाएगी। राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जीटी रोड से कालिंदीपुरम तक आरओबी बनाने की योजना तैयार है। इसे शीघ्र ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed