फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court petition regarding the construction of a corridor around the Mathura Banke Bihari temple will

High Court : मथुरा बांके बिहारी मंदिर के आसपास कॉरिडोर बनाने को लेकर याचिका पर अब 24 जनवरी को होगी सुनवाई

Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 10:18 PM IST
सार

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के आसपास कॉरिडोर बनाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई अब 24 जनवरी को होगी। अनंत शर्मा व कई अन्य की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी।

विज्ञापन
High Court petition regarding the construction of a corridor around the Mathura Banke Bihari temple will
बांके बिहारी मंदिर के बंद पट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बांके बिहारी मंदिर के आसपास कॉरिडोर बनाने को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई अब 24 जनवरी को होगी। अनंत शर्मा व कई अन्य की तरफ से दाखिल याचिकाओं पर आज कोर्ट में सुनवाई होनी थी। परंतु सुनवाई शुरू होने से पूर्व ही कोर्ट के संज्ञान में यह बात लाई गई कि इसी मामले को लेकर 23 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

विज्ञापन

चीफ जस्टिस राजेश बिंदल व जस्टिस जेजे मुनीर की खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की बात सामने आने पर इस जनहित याचिका को 24 जनवरी को सुनने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि सुप्रीम कोर्ट में 23 को इस मामले की सुनवाई होनी है इस कारण उसके बाद 24 जनवरी को हाईकोर्ट इस केस को सुनेगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के धर्मार्थ कार्य विभाग द्वारा बांके बिहारी मंदिर मथुरा में दर्शनार्थियों की सुविधाओं के लिए कारिडोर बनाने की योजना के खिलाफ आपत्तियां की गई है। जबकि याचिका दाखिल कर यह मांग की गई है की जन्मभूमि के आसपास व बांके बिहारी मंदिर में भगदड़़ को रोकने के लिए सरकार की इस तरह की पहल जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed