Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Pending age determination claim, accused cannot be kept in jail till the age of 21

High Court : आयु निर्धारण का दावा लंबित तो आरोपी को 21 वर्ष की उम्र तक जेल में नहीं रख सकते

Sun, 02 Nov 2025 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Nov 2025 11:27 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम-2015 एक आत्मनिर्भर कानून है। इसकी धारा-10 स्पष्ट रूप से कहती है कि कोई भी विधि-विरुद्ध बालक को न तो जेल में रखा जा सकता है और न ही हवालात में।

विज्ञापन
High Court Pending age determination claim, accused cannot be kept in jail till the age of 21
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम-2015 एक आत्मनिर्भर कानून है। इसकी धारा-10 स्पष्ट रूप से कहती है कि कोई भी विधि-विरुद्ध बालक को न तो जेल में रखा जा सकता है और न ही हवालात में। यदि उम्र को लेकर विवाद है और आयु निर्धारण का दावा लंबित है तो भी आरोपी को 21 वर्ष की उम्र तक जेल में नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में सुरक्षित गृह में रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन


इस टिप्पणी संग न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति संदीप जैन की खंडपीठ ने याची को जेल से तत्काल रिहा कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। मामला प्रयागराज के थरवई थाना क्षेत्र का है। 2017 में नाबालिग के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा था। मुकदमे के दौरान उसने स्कूल अभिलेखों के आधार पर नाबालिग होने का दावा किया।
विज्ञापन


बताया कि उसका जन्म 2002 में हुआ। घटना के दिन वह नाबालिग था लेकिन निचली अदालत ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 9(2) के तहत आवश्यक जांच किए बिना एक पत्र बोर्ड को भेज दिया। हालांकि, उसके आधार पर आरोपी को किशोर घोषित कर दिया गया, फिर भी वह केंद्रीय कारागार नैनी में ही बंद रहा।  इसे अवैध हिरासत बताते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोपी की रिहाई के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पाया कि निचली अदालत ने कानून का उल्लंघन किया और आयु निर्धारण प्रक्रिया पूरी किए बिना आरोपी को जेल भेजा। ऐसे में यह न केवल अधिनियम का उल्लंघन है, बल्कि बाल अपचारी के मौलिक अधिकारों का भी हनन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed