{"_id":"69f721d62ba849542c0c29f7","slug":"high-court-ordered-a-decision-on-the-gratuity-payment-issue-within-four-months-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : हाईकोर्ट ने ग्रेच्युटी भुगतान के मामले में चार महीने में निर्णय लेने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : हाईकोर्ट ने ग्रेच्युटी भुगतान के मामले में चार महीने में निर्णय लेने का दिया आदेश
Sun, 03 May 2026 03:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 May 2026 03:52 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेच्युटी भुगतान न होने की शिकायत पर दायर याचिका का निस्तारण करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक को चार महीने में निर्णय लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याचियों की मांग पर सीधे आदेश देने के बजाय सक्षम प्राधिकारी की ओर से विचार किया जाना उचित होगा।
विज्ञापन
अदालत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेच्युटी भुगतान न होने की शिकायत पर दायर याचिका का निस्तारण करते हुए उच्च शिक्षा निदेशक को चार महीने में निर्णय लेने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि याचियों की मांग पर सीधे आदेश देने के बजाय सक्षम प्राधिकारी की ओर से विचार किया जाना उचित होगा।
विज्ञापन
यह आदेश न्यायमूर्ति दिनेश पाठक की एकलपीठ ने आजमगढ़ के डॉ. अब्दुल हन्नान व 22 अन्य की ओर से दायर याचिका पर दिया। याचियों की ओर से कहा गया कि उन्हें लंबे समय से देय ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया है। जबकि इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र भी दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
राज्य की ओर से पेश स्थायी अधिवक्ता ने दलील दी कि याचियों की शिकायत का समाधान उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक स्तर पर किया जा सकता है। इस पर कोर्ट ने याचियों को तीन सप्ताह के भीतर नया प्रत्यावेदन देने की छूट दी। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया कि वह याचियों के प्रत्यावेदन पर कानून के अनुसार विचार करते हुए, प्रमाणित प्रति प्रस्तुत होने की तिथि से चार महीने के भीतर निर्णय लें। बशर्ते कोई कानूनी बाधा न हो।
विज्ञापन