फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court: order for reinstatement of dismissed home guards

वेतन मांगने पर बर्खास्त किए गए होमगार्डों की बहाली का आदेश

Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 08:56 PM IST
सार

 

विज्ञापन
high court: order for reinstatement of dismissed home guards
होमगार्ड

विस्तार

न्यूनतम वेतन भुगतान मांगने पर सेवा से बर्खास्त किए गए होमगार्डों को राहत देते हुए हाईकोर्ट ने उनको तत्काल बहाल कर वेतन भुगतान करने का आदेश दिया है। बर्खास्त किए गए होमगार्ड बस्ती मंडल के हैं, जिन्होंने बर्खास्तगी आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड बस्ती मंडल द्वारा बिना विभागीय जांच के छह होमगार्डों को बर्खास्त करने के आदेश पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि आदेश प्रथम दृष्टया दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है। कोर्ट ने राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब मांगा है और पूछा है कि क्यों न अंतरिम आदेश को स्थायी कर दिया जाए। याचिका की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल व पांच अन्य होमगार्डों की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


याचिका के अनुसार होमगार्डों ने कांस्टेबल के समान न्यूनतम वेतन के बराबर ड्यूटी भत्ते की मांग में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन से खीझे अधिकारियों ने याचियों को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने होमगार्ड प्रभारी मंत्री से गुहार लगाई। मंत्री ने याचियों को बहाल करने का आदेश दिया किंतु इसका पालन नहीं किया गया तो हाईकोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड बस्ती मंडल को 20 फरवरी को इस मामले में एक माह में सकारण आदेश पारित करने का निर्देश दिया था। मगर याचीगण का प्रत्यावेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि उन्होंने अनुशासनहीनता की और विभाग की छवि खराब की है। इस आदेश को फिर से कोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने बर्खास्तगी एवं प्रत्यावेदन निरस्त करने के आदेशों को निलंबित कर दिया है और तत्काल बहाल करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed