Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court No separate approval required for bus operations extending up to 16 km into another state

हाईकोर्ट : दूसरे राज्य में 16 किमी तक बस संचालन के लिए मंजूरी जरूरी नहीं, परमिट की संख्या पर सहमति ही पर्याप्त

Sat, 21 Nov 2026 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 16 किलोमीटर तक दूसरे राज्य में बस जाने पर वहां के परिवहन विभाग की मंजूरी जरूरी नहीं है। न ही फ्री कॉरिडोर मार्ग पर बस संचालन के लिए संबंधित मार्ग का दोनों राज्यों के बीच हुए परिवहन समझौते में शामिल होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
High Court No separate approval required for bus operations extending up to 16 km into another state
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि 16 किलोमीटर तक दूसरे राज्य में बस जाने पर वहां के परिवहन विभाग की मंजूरी जरूरी नहीं है। न ही फ्री कॉरिडोर मार्ग पर बस संचालन के लिए संबंधित मार्ग का दोनों राज्यों के बीच हुए परिवहन समझौते में शामिल होना अनिवार्य है। इसके लिए दोनों राज्यों के बीच परमिट की संख्या पर सहमति होना ही पर्याप्त है।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह की खंडपीठ ने झांसी के मनीष अग्रवाल समेत पांच याचियों की याचिका पर दिया। याचिका में छह जुलाई 2026 को जारी बस परमिट को चुनौती दी गई थी। याचियों का तर्क था कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच नया परिवहन समझौता लंबित है। ऐसे में समझौते में शामिल नहीं किए गए मार्ग पर परमिट जारी करना उचित नहीं है।
विज्ञापन


कोर्ट ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 88 का हवाला दिया। कहा कि बस का प्रारंभिक और अंतिम स्थान एक ही राज्य में होने तथा दूसरे राज्य में मार्ग की दूरी 16 किलोमीटर से अधिक नहीं होने पर वहां के परिवहन विभाग की मंजूरी आवश्यक नहीं है। हालांकि, दोनों राज्यों के बीच परमिट की संख्या पर सहमति होनी चाहिए। कोर्ट ने पाया कि याची यह साबित नहीं कर सके कि जारी परमिट निर्धारित संख्या से अधिक हैं। ऐसे में परमिट निरस्त करने का कोई आधार नहीं है। इसी के साथ याचिका खारिज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed