{"_id":"62d99f97c338c4331a23e798","slug":"high-court-municipal-commissioner-summoned-in-the-matter-of-not-picking-up-garbage-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट सख्त : सड़क पर कूड़ा न उठाने के मामले में नगर आयुक्त तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट सख्त : सड़क पर कूड़ा न उठाने के मामले में नगर आयुक्त तलब
Fri, 22 Jul 2022 12:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:18 AM IST
सार
याची की ओर से कहा गया है कि जीटीबी नगर और करेली की सड़के खराब हैं। इसके अलावा कूड़ा को सड़कों पर ही डंप कर दिया जा रहा है। नगर निगम अपनी ड्यूटी नहीं निभा पा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रत्यावेदन किया गया लेकिन उसने असमर्थता जताई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जीटीबी नगर, करेली में सड़क बनाने व कूड़ा उठाने में असमर्थता जताने के मामले में नगर आयुक्त को दो अगस्त को तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि वह मामले की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मोहम्मद तैय्यब की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
याची की ओर से कहा गया है कि जीटीबी नगर और करेली की सड़के खराब हैं। इसके अलावा कूड़ा को सड़कों पर ही डंप कर दिया जा रहा है। नगर निगम अपनी ड्यूटी नहीं निभा पा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रत्यावेदन किया गया लेकिन उसने असमर्थता जताई। इस पर यह याचिका दाखिल की गई है। इस पर कोर्ट ने नगर आयुक्त को दो अगस्त को तलब किया है।
विज्ञापन