Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court It is not mandatory to make all the heirs parties after the death of the tenant.

High Court : किरायेदार की मौत के बाद सभी वारिसों को पक्षकार बनाना अनिवार्य नहीं

Fri, 17 Apr 2026 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Apr 2026 01:55 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किरायेदारी विवाद से जुड़े एक मामले में कहा कि किसी किरायेदार की मृत्यु के बाद बेदखली के मुकदमे में उसके सभी कानूनी वारिसों को पक्षकार बनाना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
High Court It is not mandatory to make all the heirs parties after the death of the tenant.
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किरायेदारी विवाद से जुड़े एक मामले में कहा कि किसी किरायेदार की मृत्यु के बाद बेदखली के मुकदमे में उसके सभी कानूनी वारिसों को पक्षकार बनाना जरूरी नहीं है। मूल किरायेदार के निधन के बाद उसके उत्तराधिकारी संयुक्त किरायेदार माने जाते हैं। इसलिए किसी एक के खिलाफ चलाया गया मुकदमा भी सभी पर प्रभावी होगा। यह टिप्पणी न्यायमूर्ति योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की एकल पीठ ने वाराणसी निवासी आशीष कुमार अग्रवाल की याचिका खारिज करते हुए की।

विज्ञापन


मामला चित्रकूट की जिला अदालत में दाखिल बेदखली वाद से जुड़ा है। जिसमें किरायेदार की मृत्यु के बाद उसके एक वारिस को पक्षकार बनाकर कार्यवाही आगे बढ़ाई गई थी। जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने निचली अदालत और पुनरीक्षण न्यायालय के आदेशों को सही ठहराते हुए ट्रायल कोर्ट को मामले के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और कहा कि सुनवाई छह महीने के भीतर पूरी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed