{"_id":"6af58555d027928a7801ed88","slug":"high-court-issues-notification-for-granting-super-time-pay-scale-147-officers-to-benefit-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हाईकोर्ट ने सुपर टाइम पे स्केल देने की अधिसूचना जारी की, 147 अफसरों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हाईकोर्ट ने सुपर टाइम पे स्केल देने की अधिसूचना जारी की, 147 अफसरों को मिलेगा लाभ
Thu, 12 Nov 2026 02:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:52 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा के 147 अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल प्रदान करने की अधिसूचना जारी की है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना में अधिकारियों को 1,99,100 से 2,24,100 रुपये का सुपर टाइम पे स्केल देने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा के 147 अधिकारियों को सुपर टाइम पे स्केल प्रदान करने की अधिसूचना जारी की है। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना में अधिकारियों को 1,99,100 से 2,24,100 रुपये का सुपर टाइम पे स्केल देने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
यह आदेश उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली, 1975 के नियम 27-ए के तहत जारी किया गया है। इसमें द्वितीय राष्ट्रीय न्यायिक वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
यह वेतनमान एक जनवरी 2016 से संशोधित प्रभावी माना गया है। अधिसूचना रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि प्रदेश सरकार के नियुक्ति एवं न्याय विभाग, सभी जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा संबंधित न्यायिक अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन