फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court

वकीलों के मंच पर आए प्रोफेसर और संगठन

Tue, 30 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
high court
हाईकोर्ट की बेंच पश्चिमी यूपी में बनाने के विरोध में वकीलों के आंदोलन को शहर के तमाम संगठनों, राजनीतिक दलों और संस्थाओं का समर्थन मिल रहा है। आंदोलन के 17 वें दिन क्रमिक अनशन में विश्वविद्यालय के अध्यापकों के अलावा भाजपा, कांग्रेसी नेता और कर्मचारी संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अनशन के छठवें दिन मंच पर शहर उत्तरी के कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह और भाजपा के पूर्व विधायक डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर, सीओसी अध्यक्ष टीपी मिश्र के साथ ही ऑल इंडिया आडिट एंड एकाउंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष पांडेय भी मंच पर मौजूद थे।
विज्ञापन


वकीलों के आंदोलन को कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नागेश्वर गिरी, प्रतियोगी छात्र मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सिंह ने भी समर्थन दिया। यह सभी क्रमिक अनशन पर वकीलों के साथ बैठे। अनशन पर बैठने वालों में इविवि अध्यापक संघ के पूर्व अध्यक्ष रामकिशोर शास्त्री, प्रो. मंजुला जैसवाल, प्रो. उमाकांत यादव, प्रो. रामसेवक दुबे, प्रो. सुरेंद्र पाल सिंह, डा. एसएम प्रसाद, डा. डीसी लाल के अलावा पूर्व पार्षद मुकुंद तिवारी, अधिवक्ता त्रिवेणी शंकर राय, विपिन कुमार सिंह, अशोक कुमार राय, ताहिरा शबनम, रेखा जायसवाल, विनोद कुमार तिवारी, केके मिश्र, प्रमोद कुमार गुप्ता, अजय कुमार पाल, जनार्दन पांडेय, राकेश कुमार तिवारी, अनिल कुमार शुक्ला, ब्रृजेश कुमार दुबे, सुरेश नारायण श्रीवास्तव, पुण्डरीक चतुर्वेदी, राजीव कुमार, केके सिंह, आके पटेल, मुन्ना यादव, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, संतोष निगम, ध्यान शंकर पांडेय, सुधीर कुमार चंद्रौल, भरतलाल शर्मा, अवनीश सिंह, राजीव कुमार, सुभाष जायसवाल, रविशंकर त्रिपाठी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, महीप कुमार द्विवेदी, राजकुमार सिंह, मंजेश यादव, विकास दीक्षित, बृजेंद्र कुमार पांडेय, सुदीप कुमार द्विवेदी, आलोक सिंह, शशि जायसवाल, सभाजीत सिंह, राजेंद्र प्रताप यादव और सुबोध कुमार राय शामिल थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष राकेश पांडेय और महासचिव सीपी उपाध्याय ने समर्थन पत्र पढ़कर सभी को धन्यवाद दिया। अपील की है कि यह आंदोलन प्रयाग की जनता है तथा प्रयाग की गरिमा और अस्मिता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए वकीलों का सहयोग करें। संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पांडेय ने बताया कि क्रमिक अनशन का कार्यक्रम चलता रहेगा। दिल्ली जाने वाले प्रतिनिधि मंडल के वापस लौटने के बाद संघर्ष समिति अगली रणनीति पर निर्णय लेगी। संघर्ष समिति में कुछ नए सदस्यों केके राय, आशुतोष तिवारी, आरपी तिवारी, प्रदीप तिवारी, तेजभान सिंह, नन्हे त्रिपाठी, केडी राय, पंकज श्रीवास्तव, टीबी राय, पीयूष पांडेय, राजेश खरे, नीरज राय, हरबंश सिंह और आरके गौतम को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed