फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court granted bail to the accused of constable recruitment paper leak, said- no objectionable item recove

Paper Leak : सिपाही भर्ती पेपर लीक के आरोपी को हाईकोर्ट ने दी जमानत, कहा- नहीं बरामद हुई कोई आपत्तिजनक वस्तु

Mon, 24 Jun 2024 06:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 06:13 PM IST
सार

याची मोनू शर्मा उर्फ मोनू पंडित पर उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति परीक्षा (17 और 18 फरवरी 2024 को होने वाली) का प्रश्नपत्र परीक्षा आयोजित होने से पहले ही लीक करने के आरोप में धारा 420, 467, 468, 471 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
High Court granted bail to the accused of constable recruitment paper leak, said- no objectionable item recove
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप में गिरफ्तार किए गए मोून शर्मा उर्फ मोनू पंडित हो इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। हाईकोर्ट ने आरोपी को राहत देते हुए उसकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने कहा कि उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है। ऐसा कोई साक्ष्य अभियोजन नहीं प्रस्तुत नहीं कर सका जिससे साबित हो सके कि वह कोई हेरफेर कर रहा था। मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की पीठ ने की।

विज्ञापन


याची मोनू शर्मा उर्फ मोनू पंडित पर उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती एवं प्रोन्नति परीक्षा (17 और 18 फरवरी 2024 को होने वाली) का प्रश्नपत्र परीक्षा आयोजित होने से पहले ही लीक करने के आरोप में धारा 420, 467, 468, 471 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्र 50,000 रुपये से 2 लाख रुपये में बेचा गया।
विज्ञापन


यह भी आरोप लगाया गया कि कई उम्मीदवारों ने परीक्षा शुरू होने से 8-12 घंटे पहले ही प्रश्नपत्र प्राप्त कर लिया था। हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आवेदक के चार अन्य मामलों से जुड़े आपराधिक इतिहास पर भी विचार किया, जिसमें पाया गया कि उसे उन सभी मामलों में जमानत मिल गई है। सभी कथित अपराधों पर प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा विचार किया जा सकता है। आवेदक पांच अप्रैल, 2024 से जेल में है। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने मोनू पंडित को जमानत पर रिहा किए जाने का हकदार पाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

48 लाख से अधिक परीक्षार्थी थे शामिल

बता दें कि दिसंबर, 2023 में उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए 60,244 रिक्तियों की घोषणा की थी। लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा यूपी के 75 जिलों में 2300 से अधिक केंद्रों पर हुई। पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के आरोपों के कारण परीक्षा निरस्त करनी पड़ी। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने काफी बवाल किया था जो कई दिनों तक देश की सुर्खियां बनी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed