फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court granted bail to brother-in-law Rohit, accused in Nikki murder case

High Court : हाईकोर्ट ने निक्की हत्याकांड में आरोपी जेठ रोहित को दी जमानत, एकल पीठ ने सुनाया फैसला

Thu, 08 Jan 2026 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 06:20 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निक्की भाठी के हत्या मामले में आरोपी जेठ रोहित को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ ने दिया है। 

विज्ञापन
High Court granted bail to brother-in-law Rohit, accused in Nikki murder case
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निक्की भाठी के हत्या मामले में आरोपी जेठ रोहित को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ ने दिया है। गौतमबुद्ध नगर के कासना थाना क्षेत्र में निक्की भाठी के हत्या मामले में उसकी बहन ने 22 अगस्त 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में सास, पति विपिन व जेठ रोहित पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व हत्या करने का आरोप लगाया था। आरोपी रोहित 25 अगस्त, 2025 से जेल में बंद है। उसने हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन


याची के अधिवक्ता अनुपम दुबे ने दलील दी कि उसे इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया है और वह निर्दोष है। याची मृतक का जेठ है और उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। मृतक के बेटे ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि घटना के समय आरोपी रोहित वहां मौजूद नहीं था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कहा कि मृतक के बेटे ने अपने बयान में आवेदक का नाम नहीं लिया है। इसलिए प्रथम दृष्टया जमानत का आधार बनता है। कोर्ट ने रोहित को निजी मुचलके और दो प्रतिभूतियों पर रिहा करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed