फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Even minor manipulation strikes at the sanctity of public employment

High Court : मामूली सी हेराफेरी भी सार्वजनिक रोजगार की पवित्रता पर प्रहार, सेवा समाप्ति के आदेश पर मुहर

Sun, 05 Apr 2026 02:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Apr 2026 02:48 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हेराफेरी और फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले सहानुभूति के हकदार नहीं है। मामूली सी हेराफेरी भी सार्वजनिक रोजगार की निष्पक्षता और पवित्रता पर बड़ा प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
High Court Even minor manipulation strikes at the sanctity of public employment
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि हेराफेरी और फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले सहानुभूति के हकदार नहीं है। मामूली सी हेराफेरी भी सार्वजनिक रोजगार की निष्पक्षता और पवित्रता पर बड़ा प्रहार है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस टिप्पणी के साथ न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहीं सहायक शिक्षिका प्रीति जायसवाल की सेवा समाप्ति और वेतन वसूली के आदेश को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी।

विज्ञापन


याची को 2010 में विशेष बीटीसी प्रशिक्षण के आधार पर प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त किया गया था। जांच के दौरान एसटीएफ और गोरखपुर विश्वविद्यालय की समिति ने पाया कि उनके वर्ष 2000 के स्नातक के अंकपत्र में अंकों को हेराफेरी कर बढ़ाया गया था। विवि के मूल अभिलेख के अनुसार उनके अंक कम थे। इस आधार पर बीएसए गोरखपुर ने नियुक्ति रद्द कर दी थी। साथ ही वेतन वसूली का आदेश दिया था। इसके खिलाफ याची ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि 15 साल की बेदाग सेवा के बाद इस तरह की कार्रवाई गलत है। सेवा समाप्ति से पहले नियमित विभागीय जांच नहीं की गई। कोर्ट ने ये दलीलें सिरे से खारिज कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed