फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Dowry murder accused sister-in-law's anticipatory bail application rejected

हाईकोर्ट : दहेज हत्या आरोपी ननद की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Fri, 19 Aug 2022 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 10:58 PM IST
सार

इसके पहले याची के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची को इस मामले में गलत फंसाया गया है। इस घटना से उसका कोई लेना.देना नहीं है। घटना के समय वह अस्पताल में भर्ती थी। उसकी शादी 15-16 वर्ष पहले हो गई थी। वह घटनास्थल से दूर पुडूचेरी में रहती है।

विज्ञापन
High Court: Dowry murder accused sister-in-law's anticipatory bail application rejected
अदालत

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली के थाना कैंट में दर्ज प्राथमिकी में दहेज हत्या आरोपी ननद को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि याची के खिलाफ  कुर्की की कार्रवाई हो चुकी है और वह 10 हजार की इनामिया है। इसलिए याची को अग्रिम जमानत नहीं दी जा सकती है। यह आदेश न्यायमूर्ति राजवीर सिंह ने लाडली सिंह की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है।

विज्ञापन



इसके पहले याची के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची को इस मामले में गलत फंसाया गया है। इस घटना से उसका कोई लेना.देना नहीं है। घटना के समय वह अस्पताल में भर्ती थी। उसकी शादी 15-16 वर्ष पहले हो गई थी। वह घटनास्थल से दूर पुडूचेरी में रहती है। हालांकि सरकारी अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि याची, मृतक की ननद है और उसकी पूरी भूमिका है। वह बीते तीन-चार वर्षों से फरार चल रही है। 
विज्ञापन



निचली अदालत से उसके खिलाफ  82और 83 की कार्रवाई भी हो चुकी है। लिहाजा अग्रिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने योग्य है। इस पर कोर्ट ने याची को निचली अदालत के समक्ष समर्पण करने का निर्देश दिया।साथ ही निचली अदालत से कहा कि याची नियमित जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करती है तो उस पर जल्दी सुनवाई पूरी कर विधि के अनुसार आदेश पारित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed