{"_id":"6804e0414567d8f5150a0066","slug":"high-court-dgp-should-form-sit-to-trace-the-missing-head-constable-high-court-orders-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court : लापता हेड कांस्टेबल का पता लगाने के लिए एसआईटी गठित करें डीजीपी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
High Court : लापता हेड कांस्टेबल का पता लगाने के लिए एसआईटी गठित करें डीजीपी, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Sun, 20 Apr 2025 05:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 05:23 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब पौने दो साल से लापता हेड कांस्टेबल राजाराम शुक्ला का पता लगाने के लिए डीजीपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। साथ ही 29 अप्रैल तक इस दिशा में की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे पर तलब की है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब पौने दो साल से लापता हेड कांस्टेबल राजाराम शुक्ला का पता लगाने के लिए डीजीपी को एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है। साथ ही 29 अप्रैल तक इस दिशा में की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट हलफनामे पर तलब की है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा तथा न्यायमूर्ति वीसी दीक्षित की खंडपीठ ने लापता कांस्टेबल के बेटे ललित शुक्ल की याचिका पर सुनवाई की है।
विज्ञापन
कोर्ट में अधिवक्ता ने दलील दी कि याची के पिता राजाराम शुक्ल हेड कॉन्स्टेबल की गुमशुदगी 10 अगस्त 2023 को हमीरपुर के जरिया थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक उनका पता नहीं लगा। पुलिस उन्हें ढूंढने का कोशिश भी नहीं कर रही। इस पर कोर्ट ने एसपी हमीरपुर से विवेचना में देरी का कारण बताते हुए हलफनामा तलब किया था।
विज्ञापन
इस पर दाखिल हुए हलफनामे में बताया गया कि विवेचना जारी है, लेकिन लापता कांस्टेबल का सुराग मिला या नहीं, यह नहीं बताया गया। याची का कहना है कि परिवार को पिता के वेतन व अन्य सुविधाओं का भी भुगतान नहीं किया जा रहा। पुलिस विवेचना के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। विभाग की सुस्त कार्यशैली से खफा कोर्ट ने डीजीपी को एसआईटी गठित कर लापता हेड कॉन्स्टेबल का पता लगाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन