Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Court displeased by affidavit from Deputy Director instead of Home Secretary

हाईकोर्ट : गृह सचिव की जगह डिप्टी डायरेक्टर के हलफनामे से हाईकोर्ट नाराज

Sun, 01 Nov 2026 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Nov 2026 08:07 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव के बजाय भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के उप निदेशक से हलफनामा दाखिल कराए जाने पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
High Court: Court displeased by affidavit from Deputy Director instead of Home Secretary
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के सचिव के बजाय भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के उप निदेशक से हलफनामा दाखिल कराए जाने पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि जब गृह मंत्रालय के सचिव को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था तो किसी दूसरे अधिकारी से हलफनामा दाखिल नहीं कराया जाना चाहिए था।

विज्ञापन


यह टिप्पणी न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति विवेक सरन की खंडपीठ ने कुबेर सिंह की याचिका पर की। कोर्ट ने 25 फरवरी 2026 के आदेश में राष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े मामलों को देखने वाले गृह सचिव से हलफनामा तलब किया था। हालांकि, सचिव की ओर से स्वयं हलफनामा दाखिल करने के बजाय भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के एक उप निदेशक से हलफनामा दाखिल करा दिया गया।
विज्ञापन


मंत्रालय के सचिव से ही आना चाहिए हलफनामा

हाईकोर्ट ने कहा कि संभव है कि गृह मंत्रालय में राष्ट्रीय साइबर अपराध मामलों को देखने के लिए अलग से कोई सचिव पद न हो लेकिन जब सचिव से हलफनामा तलब किया गया था तो उन्हें ही दाखिल करना चाहिए। कोर्ट ने याची के अधिवक्ता को बैंक खाते में हुए विभिन्न लेनदेन की स्थिति स्पष्ट करते हुए पूरक प्रति-शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय दिया है। मामले की सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed