फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Conditional bail man accused sending email against CM; accused in jail two and a half years.

हाईकोर्ट : सीएम के खिलाफ ईमेल भेजने के आरोपी को सशर्त जमानत, ढाई साल से जेल में बंद है आरोपी

Fri, 18 Sep 2026 01:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 01:12 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बातें लिखकर ई-मेल भेजने के आरोपी मुबारक अली को सशर्त जमानत दे दी है।

विज्ञापन
High Court Conditional bail man accused sending email against CM; accused in jail two and a half years.
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बातें लिखकर ई-मेल भेजने के आरोपी मुबारक अली को सशर्त जमानत दे दी है। आरोपी करीब ढाई साल से जेल में बंद था। यह आदेश न्यायमूर्ति कृष्ण पहल की एकल पीठ ने दिया। आरोपी के खिलाफ 2024 में महराजगंज के भितौली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने सीएम के खिलाफ कथित अपमानजनक बातें लिखकर ईमेल से मैसेज भेजा था। कोर्ट ने मुकदमे की प्रगति की जानकारी मांगी थी। 23 जुलाई 2026 तक केवल चार गवाहों के बयान दर्ज हुए थे, जबकि आरोपपत्र में 26 गवाहों से पूछताछ बाकी थी। मुकदमे की धीमी गति और जेल में बिताई अवधि को देखते हुए कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर ली। 

विज्ञापन

चर्च की जमीन पर यथास्थिति का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज में चर्च की विवादित जमीन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ ने चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया ट्रस्ट एसोसिएशन प्रयागराज की याचिका पर दिया।

याची की ओर से अधिवक्ता एडी सॉन्डर्स ने कोर्ट को बताया कि प्लॉट संख्या 423 की 0.573 हेक्टेयर भूमि पर राज्य सरकार ने मंडलीय मुख्यालय के एकीकृत भवन के निर्माण के लिए 90 वर्ष की लीज स्वीकृत की है। याचिका में इस नई लीज को चुनौती देते हुए कहा गया है कि भूमि पहले से ही पुरानी लीज के अधीन है। ऐसे में नई लीज जारी कर निर्माण कराना उचित नहीं है। कोर्ट ने मामले में निर्देश प्राप्त करने को कहा है। अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed