फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court: CISF jawan instructed to take medical test

high court : सीआईएसएफ जवान का मेडिकल टेस्ट लेने का निर्देश

Thu, 07 Oct 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 07 Oct 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
high court: CISF jawan instructed to take medical test
कोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिंह भूमि झारखंड में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) कांस्टेबल को प्रदेश की 2018 की पुलिस भर्ती के लिए छह हफ्ते में मेडिकल टेस्ट करने का निर्देश दिया है। याची इस भर्ती में चयनित हुआ है। याची को 9 सितंबर 2020 को मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया था। एक दिन पहले उसके भाई को फोन पर सूचना दी गई।
विज्ञापन


कोविड 19 संक्रमण के कारण यातायात साधन की कमी व दूर होने के कारण याची उपस्थित नहीं हो सका था, जिस पर उसने हाईकोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने कानपुर नगर के अश्वनी सविता की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है।
विज्ञापन


याची का कहना था कि वह पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हर स्तर पर सफल रहा। 8 सितंबर 2020 को सूचना दी गई कि 9 सितंबर को मेडिकल जांच के लिए पेश हों। सुरक्षा बल में सुदूर तैनाती साधन व समय की कमी के कारण मेडिकल जांच में नहीं पहुंच सका। इसलिए उसे एक मौका दिया जाय। कोर्ट ने कहा कि याची सुरक्षा बल में कांस्टेबल है और वह पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयनित किया गया है। यह अलग ढंग का मामला है। इसलिए मानवीय आधार पर विचार किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed