फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court canceled the dismissal of the instructor of Sewing Embroidery Center

High Court : सिलाई कढ़ाई केंद्र की प्रशिक्षक की बर्खास्तगी हाईकोर्ट ने की रद्द

Sat, 04 Jun 2022 09:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 09:06 AM IST
सार

मामले के अनुसार याची की नियुक्ति नेहरू बाल मंडल पंजीकृत सोसायटी के संस्थान में 30 जून 1997 को प्रशिक्षक के रूप में परिवीक्षा पर की गई थी। एक जुलाई 1997 को उषा मिश्रा के इस्तीफे पर याची को ज्वाइन कराया गया।

विज्ञापन
High Court canceled the dismissal of the instructor of Sewing Embroidery Center
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सिलाई, कढ़ाई, बुनाई प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र प्रयागराज की प्रधानाचार्य को अनुदेशक पद पर पदावनति देकर मनमानी जांच रिपोर्ट पर प्रबंध समिति द्वारा की गई बर्खास्तगी को अवैध करार देते हुए रद्द कर दिया है। साथ ही याची को पर्यवेक्षक पद पर बहाल करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि प्रधानाचार्य पद से पदावनति के खिलाफ  याचिका लंबित है। इसलिए याची को बर्खास्तगी के समय के पद पर तत्काल बहाल किया जाए। यह आदेश न्यायमूर्ति मंजूरानी चौहान ने पुष्पा श्रीवास्तव की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है।

विज्ञापन



मामले के अनुसार याची की नियुक्ति नेहरू बाल मंडल पंजीकृत सोसायटी के संस्थान में 30 जून 1997 को प्रशिक्षक के रूप में परिवीक्षा पर की गई थी। एक जुलाई 1997 को उषा मिश्रा के इस्तीफे पर याची को ज्वाइन कराया गया। संस्था उस समय ग्रांट पर नहीं थी। याची को 26 सितंबर 2013 को वरिष्ठ प्रशिक्षक पद पर प्रोन्नत किया गया। प्रधानाचार्य चंचल शर्मा बर्खास्त कर दी गई तो याची को प्रधानाचार्य पद का प्रभार सौंपा गया। 29 दिसंबर 2017 को सात पदों के साथ केंद्र को वित्तीय सहायता दी गई।
विज्ञापन



लिपिक अनीता मिश्रा के इस्तीफे पर पद विज्ञापित किया गया और कमेटी ने नीलम सिंह की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा। कमेटी में शामिल याची ने इस पर आपत्ति की। इससे प्रबंध समिति नाराज हो गई। एक अज्ञात व्यक्ति की शिकायत पर जांच कमेटी गठित हुई। याची निलंबित कर दी गई। कमेटी ने याची की मूल नियुक्ति को फर्जी करार दिया। तत्कालीन प्रबंधक केडी मिश्र के फर्जी हस्ताक्षर सहित 23 आरोप लगाए लगाए गए। बिना कारण बताओ नोटिस दिए एक पक्षीय रिपोर्ट पर पदावनति के बाद बर्खास्त कर दिया गया, जिसे चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed