फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court calendar for 2026 released, 30 days summer vacation, no regular judicial work

Prayagraj : हाईकोर्ट का 2026 का कैलेंडर जारी, 30 दिन ग्रीष्मावकाश, नहीं होंगे नियमित न्यायिक कार्य

Sun, 16 Nov 2025 05:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Nov 2025 05:41 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2026 का वार्षिक न्यायिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अदालत में एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान नियमित न्यायिक कार्य नहीं होंगे।

विज्ञापन
High Court calendar for 2026 released, 30 days summer vacation, no regular judicial work
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2026 का वार्षिक न्यायिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार अदालत में एक जून से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान नियमित न्यायिक कार्य नहीं होंगे। हालांकि, अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई अवकाश पीठ करेगी। कैलेंडर में वर्षभर के प्रमुख अवकाश की तिथियां भी जारी की गई हैं। इसमें दो मार्च से सात मार्च तक होली, 17 से 21 अक्तूबर तक दशहरा, सात से 11 नवंबर तक दीपावली और 25 से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश शामिल हैं। इन अवकाशों के अतिरिक्त वर्षभर के साप्ताहिक रविवार, सरकारी अवकाश और चांद आधारित पर्व ईद-उल-फितर, ईद-उल-जुहा, मुहर्रम आदि भी कैलेंडर में दर्शाए गए हैं। इनके कारण न्यायिक कार्यवाहियों में समय-समय पर सामान्य अवकाश भी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed