{"_id":"61914c67c9b5610a0027050e","slug":"high-court-bar-election-elder-committee-gave-final-warning-to-the-bar-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव : एल्डर कमेटी ने बार प्रत्याशियों को दी अंतिम चेतावनी, भोज किया तो निरस्त होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव : एल्डर कमेटी ने बार प्रत्याशियों को दी अंतिम चेतावनी, भोज किया तो निरस्त होगा नामांकन
Sun, 14 Nov 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा रोक के बावजूद भोज का आयोजन करने की निर्वाचन अधिकारी टीम ने निंदा की है और प्रत्याशियों को ऐसा न करने का अंतिम अवसर देते हुए कहा है कि पार्टी, रात्रिभोज की सूचना मिली तो उनका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। जिसकी जवाबदेही उस प्रत्याशी की होगी।
सहायक चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने कहा है कि सोशल मीडिया से लगातार चुनाव दावतों के आयोजन की सूचना मिल रही है। बार-बार चेतावनी दी जा रही है, फिर भी सिलसिला जारी है। एल्डर कमेटी ने चुनाव दावतों की निगरानी टीम भी बनाई है।
टीम सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह व शैलेन्द्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर वायरल दावतों पर संज्ञान लिया है और संयुक्त रूप से प्रत्याशियों को दावतों पर रोक का पालन करने का अनुरोध किया है। कमेटी ने प्रत्याशी या समर्थकों द्वारा भोज पार्टी आयोजित करने पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद कार्यक्रम के नाम पर दावतों का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी ने कोर्ट व कमेटी के निर्देश का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।