{"_id":"579bbaa74f1c1baf4521e171","slug":"high-court-bar-election-129-enrollment-first-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पहले दिन 129 नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट बार चुनाव के लिए पहले दिन 129 नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के दस अगस्त को होने जा रहे चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन 129 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद हेतु पांच पर्चे दाखिल हुए। उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए पहले दिन 33 लोगों ने पर्चा भरा।
महासचिव पद के लिए नौ, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर सात, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए पांच, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए आठ, संयुक्त सचिव महिला के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के दो तथा कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु 54 पर्चे दाखिल हुए हैं। नामांकन शनिवार को भी होगा। इस दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी वीएम जैदी ने कहा है कि पर्चे दाखिल होने के बाद कोई भी उम्मीदवार डिनर पार्टी, भोज आदि का आयोजन न करें। उन्होंने प्रत्याशियों से परिसर में लगे बैनर होर्डिंग आदि भी हटाने का निर्देश दिया है। एक छह सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है जो इस बात की जांच करेगा तथा वीडियोग्राफी भी कराएगा। जिस प्रत्याशी का पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि लगा हुआ पाया जाएगा उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा।