फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association News Update Elections heading towards a triangular contest

High Court Bar Assosiation : अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, राकेश पांडेय, अशोक व सीपी में कड़ी टक्कर

Sat, 26 Jul 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 06:47 PM IST
सार

Allahabad High Court Bar Association Election : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में मुकबला त्रिकोणीय हो गया है। शनिवार को शुरू हुई मतगणना के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं। मौजूदा रुझानों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ, सीपी उपाध्याय और अशोक सिंह में कड़ी टक्कर चल रही है। दस राउंड की मतगणना में बबुआ पांडेय 278 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर सीपी उपाध्याय 229 और और तीसरे स्थान पर अशोक सिंह 196 मतों के साथ टक्कर दे रहे हैं। 

विज्ञापन
High Court Bar Association News Update Elections heading towards a triangular contest
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में पड़े मतों की गिनती का कार्य शुरू हो गया है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में मुकबला त्रिकोणीय हो गया है। शनिवार को शुरू हुई मतगणना के बाद रुझान आने शुरू हो गए हैं। मौजूदा रुझानों पर नजर डालें तो अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय बबुआ, सीपी उपाध्याय और अशोक सिंह में कड़ी टक्कर चल रही है। अंतिम परिणाम रविवार देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है। एक से पांच राउंड तक हुई मतगणना में बबुआ पांडेय 131, सीपी उपाध्याय को 118 और अशोक सिंह को 105 वोट मिले हैं। लाइब्रेरी हाल में मतगणना जारी है। इसी तरह महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा 178 मत पाकर आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर राय साहब यादव 125 मतों के साथ टक्कर दे रहे हैं। 10वें राउंड तक बबुआ पांडेय ने और अधिक बढ़त बना ली। बबुआ को 278, अशोक सिंह 196 और सीपी उपाध्याय 229 मत प्राप्त कर चुके हैं। इसी तरह महासचिव पद पर अखिलेश 385 और रायसाहब 239 मत पा चुके हैं। मतगणना जारी है। 

विज्ञापन

चुनाव में 85 फीसदी पड़े हैं वोट

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष, सचिव समेत 28 पदों के लिए कुल 201 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करीब 85.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मतपेटियों में कैद कर दिया है। मतपत्रों की छटाई का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। एशिया की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के लिए बुधवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में कुल मतदाता 9718 में से 8337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन
अध्यक्ष के 11, सचिव के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नौ और कोषाध्यक्ष के लिए 14 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी सचिव के लिए सात, संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 13 और संयुक्त सचिव महिला के पद पर पांच उम्मीदवारों ने दावेदारी की है, जबकि उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 42 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों के लिए 78 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed