फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association Election: C.P. Upadhyay Elected President, Santosh Mishra General Secretary

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : डॉ. सीपी उपाध्याय अध्यक्ष और संतोष मिश्रा महासचिव निर्वाचित

Fri, 25 Sep 2026 05:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 05:06 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सीपी उपाध्याय ने कांटे के मुकाबले में 74 मतों से जीत दर्ज की। जबकि महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने एकतरफा मुकाबले में 283 मतों से बाजी मारी। दोनों की जीत की घोषणा के बाद समर्थक अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया।

विज्ञापन
High Court Bar Association Election: C.P. Upadhyay Elected President, Santosh Mishra General Secretary
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय और महासचिव संतोष मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रप्रकाश उपाध्याय (डॉ.सीपी उपाध्याय) ने जीत दर्ज की है। कांटे की टक्कर में उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव (पीसी श्रीवास्तव) को 74 मतों से पराजित किया। वहीं महासचिव पद पर एकतरफा मुकाबले में संतोष कुमार मिश्रा ने 283 मतों से राय साहब यादव को शिकस्त दी। जीत की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने सीपी और संतोष को फूल मालाओं से लाद दिया।

विज्ञापन


चुनाव अधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा और मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. सीपी उपाध्याय को 2446 मत मिले। उन्होंने प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव को 74 मतों से हराया। पीसी उपाध्याय को 2372 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे राधाकांत ओझा को 2019 और अशोक सिंह को 1824 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं महासचिव पद पर निर्वाचित संतोष मिश्रा ने 3270 मत हासिल कर राय साहब यादव को 283 मतों से हराया। राय साहब को 2987 मत मिले। 
विज्ञापन






अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले वोट

चंद्र प्रकाश उपाध्याय (डॉ. सीपी उपाध्याय) को 2446, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव (पीसी श्रीवास्तव) 2372, राधा कांत ओझा (आरके ओझा) 2019, अशोक कुमार सिंह 1824, अनिल श्रीवास्तव 600, प्रभा शंकर मिश्र (पी.एस. मिश्रा) 549, हरबंश सिंह 125, देवी प्रसाद सिंह (डी.पी. सिंह) को 37 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


महासचिव पद के किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट

संतोष कुमार मिश्रा (संतोष मिश्रा) को 3270 मत, राय साहब यादव (राय साहब) 2987, शशि प्रकाश सिंह 928, धर्मेंद्र प्रताप सिंह 806, अभिषेक तिवारी 454, उदय शंकर तिवारी (उदय तिवारी) 301, आनंद मोहन पांडेय 292, नन्हे लाल त्रिपाठी (एनएलटी) 255, बृजेंद्र कुमार पांडेय (बीके पांडेय) 143, हरिंद्रा प्रसाद 134, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला (धर्मेंद्र शुक्ला) 131, कुमार अनिश 108, देवेंद्र कुमार तिवारी (डॉ. डीके तिवारी) 106, राजेश सिंह को 40 वोट मिले। 

High Court Bar Association Election: C.P. Upadhyay Elected President, Santosh Mishra General Secretary
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सीपी उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

अध्यक्ष पद पर 8, सचिव के लिए 14 प्रत्याशी हैं मैदान में

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए 17 सितंबर को हुए चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों पर 263 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 11,728 मतदाताओं में से 10,050 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। अध्यक्ष के पद पर आठ महासचिव के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें अध्यक्ष के लिए अनिल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सीपी उपाध्याय, डीपी सिंह, हरवंश सिंह, प्रभा शंकर मिश्रा, पीसी श्रीवास्तव और राधाकांत ओझा हैं।

महासचिव के लिए अभिषेक तिवारी, आनंद मोहन पांडेय, ब्रजेंद्र कुमार पांडेय, डीके तिवारी, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरेंद्र प्रसाद, नन्हे लाल त्रिपाठी, राजेश सिंह, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह और उदय शंकर तिवारी ने भाग्य आजमाया। 

इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 15, उपाध्यक्ष के लिए 50, महिला उपाध्यक्ष के लिए छह प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि, संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए 13, लाइब्रेरी पर 12, प्रेस के लिए दस और संयुक्त सचिव महिला के लिए पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पर 11 व महिला कोषाध्यक्ष पर तीन उम्मीदवार चुनावी अखाड़े में रहे। इसी तरह गवर्निंग काउंसिल पुरुष के दस पद के लिए 100 और गवर्निंग काउंसिल महिला के पांच पदों के लिए 16 अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed