फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association: 263 candidates in the fray for 30 posts in the High Court Bar election; final list

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन : हाईकोर्ट बार चुनाव में 30 पदों के लिए 263 उम्मीदवार मैदान में, अंतिम सूची जारी

Sun, 06 Sep 2026 08:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Sep 2026 08:09 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार 30 पदों के लिए 263 उम्मीदवार मैदान में है। 17 सितंबर को मतदान होना है।

विज्ञापन
High Court Bar Association: 263 candidates in the fray for 30 posts in the High Court Bar election; final list
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। इस बार 30 पदों के लिए 263 उम्मीदवार मैदान में है। 17 सितंबर को मतदान होना है। अंतिम सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महासचिव के एक पद के लिए 14 प्रत्याशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए 15 प्रत्याशी तथा संयुक्त सचिव प्रशासन के एक पद के लिए 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। संयुक्त सचिव महिला के एक पद के लिए पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए 12 और संयुक्त सचिव प्रेस के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन


कोषाध्यक्ष के पुरुष पद के लिए 11 और महिला पद के लिए तीन प्रत्याशी हैं। दो महिला उपाध्यक्ष पदों के लिए छह प्रत्याशी तथा चार पुरुष उपाध्यक्ष पदों के लिए 50 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। गवर्निंग काउंसिल की पांच महिला सीटों के लिए 16 और 10 पुरुष सीटों के लिए 100 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एसएफए नकवी, वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राजकुमार शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अनुभव शुक्ला की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर इन आठ उम्मीदवारों ने की है दावेदारी

अनिल श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, सीपी उपाध्याय, देवी प्रसाद सिंह, हरबंश सिंह, प्रभाशंकर मिश्रा, पीसी श्रीवास्तव, राधाकांत ओझा।

महासचिव पद पद पर ये हैं मैदान में

अभिषेक तिवारी, आनंद मोहन पांडेय, बृजेंद कुमार पांडेय, देवेंद्र कुमार तिवारी, धर्मेंद्र कुमार शुक्ला, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरींद्र प्रसाद, कुमार अनीश, नन्हें लाल त्रिपाठी, राजेश सिंह, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह, उदय शंकर तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed