फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court: bail petition to education mafia dismissed

हाईकोर्ट ने लाखों रुपये हड़पने के आरोपी शिक्षा माफिया मायापति की अग्रिम जमानत खारिज की

Thu, 25 Jun 2020 08:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Jun 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
high court: bail petition to education mafia dismissed
Allahabad High Court - फोटो : PTI

नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये हड़पने के आरोपी मायापति दुबे की अग्रिम जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोपी पर 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर  हड़पने का आरोप है। अग्रिम जमानत अर्जी पर  न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने सुनवाई की।

विज्ञापन


69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का परिणाम आने के बाद प्रतापगढ़ में लालगंज थानाक्षेत्र के बहुंचरा गांव निवासी राहुल सिंह ने सोरांव थाने में मायापति दुबे व रुद्रपति दुबे सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी व छल करके लाखों रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि इन अभियुक्तों से उनकी मुलाकात फरवरी में हुई थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में उनकी अच्छी पैठ है। साढ़े आठ लाख रुपये देने पर निश्चित रूप से नौकरी दिला देंगे। राहुल सिंह का आरोप है कि अभियुक्तों के कई बार कहने पर उसने उन्हें साढ़े सात लाख रुपये नकद उन्हें दिए तो अभियुक्तों ने पूर्ण आश्वासन दिया कि नौकरी जरूर लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि इसी तरह से और 15-20 लोग हैं, जिनकी नौकरी लगनी है। लेकिन, जून  में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती का रिजल्ट आने पर जब चयन नहीं हुआ तो अभियुक्तों की तलाश शुरू हुई। पता चला कि उन लोगों का गैंग है, जो नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता हैं और लाखों रुपये ऐंठ लेता है। बाद में कूटरचित दस्तावेज तैयार करके नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया जाता है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed