फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Appellate order in Afzal Ansari’s arms license case quashed; reconsideration ordered

हाईकोर्ट : अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस मामले में अपीलीय आदेश रद्द, पुनर्विचार का आदेश

Thu, 15 Oct 2026 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2026 05:51 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अहमद अंसारी उर्फ अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के खिलाफ अपीलें खारिज करने वाले आदेशों को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने मामले को पुनर्विचार के लिए कमिश्नर के पास वापस भेज दिया है।

विज्ञापन
High Court: Appellate order in Afzal Ansari’s arms license case quashed; reconsideration ordered
सांसद अफजाल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अहमद अंसारी उर्फ अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के खिलाफ अपीलें खारिज करने वाले आदेशों को रद्द कर दिया है। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने मामले को पुनर्विचार के लिए कमिश्नर के पास वापस भेज दिया है।

विज्ञापन


अफजाल अंसारी के अधिवक्ता ने दलील दी कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में हाईकोर्ट ने 29 जुलाई 2024 को उनकी दोषसिद्धि रद्द कर दी थी। इसके बावजूद कमिश्नर ने इस तथ्य पर विचार किए बिना शस्त्र लाइसेंस रद्द करने के खिलाफ दाखिल अपीलें खारिज कर दीं। राज्य सरकार ने अन्य लंबित आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए इसका विरोध किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि दोषमुक्ति के बावजूद दोषसिद्धि के खिलाफ अपील लंबित होने के आधार पर आदेश पारित करना उचित नहीं था। अदालत ने आदेश दिया कि कमिश्नर दोषमुक्ति की प्रकृति, अन्य लंबित मामलों और उनके परिणामों पर विचार कर कानून के अनुसार नए सिरे से निर्णय लें। कोर्ट ने यह भी ध्यान दिलाया कि आर्म्स रूल्स 2016 के तहत एक व्यक्ति के पास अधिकतम दो शस्त्र लाइसेंस हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed