{"_id":"620d4ad424265317476803cb","slug":"high-court-answer-sought-on-closing-opd-opened-for-the-elderly","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : बुजुर्गों के लिए खोली गई ओपीडी बंद करने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : बुजुर्गों के लिए खोली गई ओपीडी बंद करने पर जवाब तलब
Thu, 17 Feb 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:34 AM IST
सार
कोर्ट ने मामले में 16 फरवरी को ही जवाब दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन विपक्षी पक्ष ऐसा नहीं कर पाया। डॉ. राजेश नाथ पांडेय की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि शासन ने बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से ओपीडी का चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मेडिसिन विभाग में वर्षों से बुजुर्गों के लिए चल रही ओपीडी को बंद किए जाने के मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि सरकार 21 फरवरी से पहले अपना जवाब दाखिल करे। यह आदेश न्यायमूर्ति केजे ठाकर और न्यायमूर्ति अजय त्यागी की खंडपीठ ने दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने मामले में 16 फरवरी को ही जवाब दाखिल करने के लिए कहा था लेकिन विपक्षी पक्ष ऐसा नहीं कर पाया। डॉ. राजेश नाथ पांडेय की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि शासन ने बुजुर्ग मरीजों के लिए अलग से ओपीडी का चलाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
शासन के आदेश के तहत स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में ओपीडी चल रही थी लेकिन वर्तमान समय में वह बंद पड़ी है। याचिका में कहा गया है कि मेडिसिन विभागाध्यक्ष ने इस ओपीडी को बंद करा दिया है। मामले में प्राचार्य की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन