फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Advocates of Allahabad High Court will not do judicial work even on Thursday

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता आज भी नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

Thu, 25 Aug 2022 01:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 01:39 AM IST
सार

अधिवक्ता मुकदमों के दाखिले में अनावश्यक देरी, नए मुकदमों, सप्लीमेंट्री व अनलिस्टेड मुकदमों के सूचीबद्ध न होने सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने से आक्रोशित हैं। वकीलों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में बुधवार की शाम बैठक की।

विज्ञापन
High Court: Advocates of Allahabad High Court will not do judicial work even on Thursday
Prayagraj News : हाईकोर्ट के सामने प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार की शाम फिर बैठक कर बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। इससे पूर्व बुधवार की सुबह अधिवक्ता हाईकोर्ट के सामने खड़े हो गए और किसी को परिसर में नहीं जाने दिया। उधर, न्यायाधीशगण सुबह 10 बजे अपनी-अपनी अदालतों में आकर बैठे लेकिन वकीलों के विरोध की वजह से उठकर चले गए। परिणामस्वरूप कोर्ट में भी कोई कामकाज नहीं हुआ।

विज्ञापन



अधिवक्ता मुकदमों के दाखिले में अनावश्यक देरी, नए मुकदमों, सप्लीमेंट्री व अनलिस्टेड मुकदमों के सूचीबद्ध न होने सहित विभिन्न समस्याओं का निस्तारण न होने से आक्रोशित हैं। वकीलों ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधाकांत ओझा की अगुवाई में बुधवार की शाम बैठक की। इसमें अधिवक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर विचार व मंथन किया गया। कहा गया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं पर छह माह में कई बार मुख्य न्यायमूर्ति व अन्य न्यायमूर्तियों के साथ वार्ता की गई किंतु समस्याएं ज्यों की त्यों बनी हुई हैं।

विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि मुकदमों के दाखिले में अनावश्यक रूप से 10 से 15 दिनों का समय लग रहा है। एनआईसी द्वारा संचालित लिस्टिंग की सभी प्रक्रियाएं बुरी तरह से ध्वस्त हैं। वकालतनामा, जवाबी हलफनामा भी तत्काल रिकॉर्ड पर नहीं आ पा रहा है। मुकदमों के मैसेज समय पर न आने की समस्या बनी हुई है।


 एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायमूर्तियों की संख्या कम होने पर भी एतराज जताया। कहा कि 160 के मुकाबले 100 न्यायमूर्ति ही कार्य कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि जजों के शेष पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो पुरजोर विरोध किया जाएगा। महासचिव सत्यधीर सिंह जादौन ने कहा कि समस्याओं का निदान अगर नहीं होता है तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। बैठक में मनोज कुमार मिश्र, नीरज कुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र सिंह यादव, सत्यम पांडेय, श्यामा चरण त्रिपाठी, यादवेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, उष्मा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed