{"_id":"5f7396998ebc3e9bc7343f5e","slug":"high-alert-in-prayagraj-in-view-of-possible-decision-of-disputed-structure-demolition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Babri Demolition Case Verdict: विवादित ढांचा विध्वंस के संभावित फैसले के मद्देनजर प्रयागराज में हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Babri Demolition Case Verdict: विवादित ढांचा विध्वंस के संभावित फैसले के मद्देनजर प्रयागराज में हाईअलर्ट
Wed, 30 Sep 2020 08:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में गश्त करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Babri Masjid Demolition Case Verdict: अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस मामले के संभावित फैसले के मद्देनजर जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एडीजी जोन प्रेमप्रकाश ने मंगलवार देर रात ऑनलाइन मीटिंग आयोजित कर निर्देेशित किया कि सभी आठ जनपदों को जोनल व सेक्टर स्कीम बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की तैनाती के साथ ही अफसर खुद गश्त पर रह कर मॉनिटरिंग करें।
ऑनलाइन मीटिंग में एडीजी जोन सभी आठ जनपदों के एसपी, सीओ व इंस्पेक्टर से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि संभावित फैसले के मद्देनजर सभी संवेदनशील स्थानों पर न सिर्फ फोर्स की तैनाती हो, बल्कि सतत निगाह भी रखी जाए। कहीं भी माहौल बिगड़ने न पाए। जोनल व सेक्टर स्कीम लागू कर फोर्स तैनात की जाए। इसके अलावा संदिग्धों पर विशेष निगाह रखी जाए। थानेदार ही नहीं बल्कि सीओ व एडिशनल भी लगातार संवदेनशील स्थानों का चक्रमण कर हालात पर नजर बनाए रखें। इसके अलावा विरोध या समर्थन में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए धारा 144 का कड़ाई से पालन कराया जाए।

धूमनगंज के अबूबकरपुर में बमबाजी
धूमनगंज के अबूबकरपुर में मंगलवार शाम आपसी विवाद के बाद दो पक्षों में बमबाजी की गई। घटना कबीर मंदिर से कन्हईपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर रात आठ बजे के करीब हुई। यहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की ओर से बम फोड़े गए। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक विवाद करने वाले युवक भाग चुके थे। पुलिस ने बताया कि विवाद करने वालों में एक पक्ष से त्रिदेव व दूसरे पक्ष से अमन के अलावा उनके साथियों का नाम आया है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन