फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hidden camera inside girls' hostels in Prayagraj

प्रयागराज में गर्ल्स हॉस्टल के भीतर हिडेन कैमरा, जमकर हंगामा

Tue, 21 May 2019 12:40 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Hidden camera inside girls' hostels in Prayagraj
girls hostel - फोटो : प्रयागराज
शिवकुटी में तेलियरगंज स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के भीतर हिडेन कैमरा लगा होने की बात पर सोमवार शाम जमकर हंगामा हुआ। छात्राओं ने हॉस्टल मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। हालांकि छात्राओं की ओर से लिखित शिकायत के बावजूद भी देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। 
विज्ञापन


हॉस्टल तेलियरगंज में स्थित है। यहां रहने वाली फैजाबाद निवासी छात्रा ने बताया कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती है। 10-12 दिन पहले ही वह इस हॉस्टल में आई है जहां कुल 24 छात्राएं रहती हैं। बताया कि मुख्य दरवाजे के पास ही बरामदे में वाटर कूलर लगा है, जहां हॉस्टल में रहने वालीं छात्राएं पानी पीने आती हैं। यहीं एक टेबल पर मॉनिटर व डीवीआर रखा हुआ है, जिसमें बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई पड़ती है।
विज्ञापन


मकान मालिक की ओर से भी यही बताया गया था कि कैमरे सिर्फ बाहर लगे हुए हैं। छात्रा के मुताबिक, सोमवार सुबह 10 बजे के करीब वह पानी पीने आई। इसी दौरान उसकी नजर मॉनिटर की ओर गई तो वह चौंक पड़ी। उसमें यह दिख रहा था कि गली में मौजूद एक छात्रा वहां लगी वॉश बेसिन पर हाथ धो रही थी। उसने भीतर जाकर अन्य छात्राओं को यह बात बताई तो वह हैरान रह गईं। खास बात यह है कि जिस जगह की तस्वीर कैमरे मेें दिखी, वहां कोई कैमरा छात्राओं को नहीं मिला। जिससे उनका कहना था कि वहां हिडेन कैमरा लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोप है कि छात्राओं ने हॉस्टल मालिक से शिकायत की तो वह उन्हें ही उल्टा-सीधा कहने लगा। शाम को जानकारी पर छात्राओं के कुछ रिश्तेदार पहुंच गए। इन्हीं में से एक गौरव पटेल ने आरोप लगाया कि पूछताछ करने पर हॉस्टल मालिक हाथापाई पर उतारू हो गया। जिसके बाद सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। तब तक मौके पर काफी भीड़ जुट चुकी थी। देर रात तक पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी थी। शिवकुटी इंस्पेक्टर ऋषिपाल ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। 


हॉस्टल की छात्राओं व उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद हॉस्टल मालिक ने अपने कई परिचितों को बुला लिया। यह भी आरोप लगाया कि पुलिस भी आरोपी को बचाने की कोशिश करती रही। यही वजह रही कि लिखित शिकायत देने के बावजूद मामले की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की जाती रही। 

शिकायत मिली है जिस पर शिवकुटी पुलिस के साथ ही एक्सपर्ट्स की एक टीम भेजी गई है। जांच कर टीम जो भी रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed