{"_id":"6a2b1b64f37ed31b350edf68","slug":"her-marital-bliss-was-shattered-before-the-color-of-the-henna-could-even-fade-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7117-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उजड़ गया सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मेहंदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उजड़ गया सुहाग
Fri, 12 Jun 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
हंडिया कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा धनूपुर गांव में जिस घर में चार दिन पहले तक शादी की खुशियां और शहनाइयों की गूंज थी, वहां बृहस्पतिवार सुबह मातम छा गया। घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता नवविवाहित युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
28 वर्षीय संतोष कुमार बुधवार रात घर से अचानक लापता हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, संतोष की शादी 7 जून को सेवना हरीपुर मर्रो गांव निवासी गौरी के साथ हुई थी। शादी को अभी महज चार दिन ही बीते थे। दुल्हन के हाथों की मेहंदी का रंग भी फीका नहीं पड़ा था कि उसके सुहाग की डोर टूट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।