फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hema Malini, the highest since Modi's demand

मोदी के बाद सबसे ज्यादा हेमा मालिनी की डिमांड

Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hema Malini, the highest since Modi's demand
हेमा मालिनी
प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहले चरण में मत पड़ने के बाद अब एक दो रोज के बाद पार्टी के स्टार प्रचारकों के यहां आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों की पहली पसंद पीएम नरेंद्र मोदी ही है। चर्चा है कि मोदी 17 फरवरी के बाद इलाहाबाद में एक चुनावी सभा संबोधित करने के लिए आ सकते हैं। मोदी के बाद अधिकांश प्रत्याशी मथुरा की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री  हेमा मालिनी को अपने चुनावी अभियान का हिस्सा बनाना चाह रहे हैं। इसके लिए प्रत्याशियों ने प्रदेश नेतृत्व को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


हेमा मालिनी इलाहाबाद आएंगी या नहीं इसे लेकर इसी सप्ताह तस्वीर साफ हो जाएगी। हेमा मालिनी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भी इलाहाबाद आने का कार्यक्रम बन रहा है। हालांकि पार्टी नेताओं ने इसे लेकर अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इलाहाबाद में भाजपा के एक राष्ट्रीय पदाधिकारी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के कई नामी चेहरे चुनाव कैंपेन में शिरकत करने के लिए इलाहाबाद आएंगे। पिछले सप्ताह ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन यहां आकर इसकी तसदीक कर चुके हैं। पार्टी के  नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता की माने तो चुनाव प्रचार में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी समेत कई बड़े चेहरे चुनावी रैली संबोधित करने के लिए इलाहाबाद आ सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के कमजोर किलों पर इस बार स्टार प्रचारकों की ज्यादा सभाएं होंगी। जिले में करछना, कोरांव, इलाहाबाद पश्चिमी, मेजा, फूलपुर, प्रतापपुर विधानसभा सीट पर अब तक कमल नहीं खिल सका है। इसे लेकर पार्टी नेता इन सीटों पर कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इन सभी विधानसभा सीटों पर स्टार प्रचारकों की सभाएं कराई जाएंगी। उधर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के 14 फरवरी और वैंकेया नायडू के 15 फरवरी को इलाहाबाद आने का कार्यक्रम बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed