फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   helping pregnant reached at the behest of priyanka gandhi

प्रियंका के कहने पर गर्भवती महिला को पहुंचाई मदद

Sun, 24 May 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
helping pregnant reached at the behest of priyanka gandhi
शहर कांग्रेस कमेटी ने प्रियंका गांधी निर्देश पर झूंसी छतनाग में कमरे में रहकर जीवन-यापन करने वाली गर्भवती महिला को मदद पहुंचाई गई। महिला का पति श्याम उपाध्याय इलेक्ट्रनिक दुकान में काम करता था। लॉकडाउन के दौरान उसका जीवन यापन मुश्किल हो गया है। उसने बताया कि उसके एक परिचित के माध्यम से यह बात प्रियंका गांधी तक पहुंच गई। उनके निर्देश पर शहर कांग्रेस टीम ने उसे राशन पहुंचाया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विवेकानंद पाठक, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, जिलाध्यक्ष रामकृष्ण पटेल, युवा कांग्रेस नेता तन्मय सौरव चटर्जी, श्रीशचंद दुबे, पूनम सिंह आदि उसके घर गए और उसे सहयोग का वादा भी किया।
विज्ञापन

गंदे पानी की शिकायत
महाबीरपुरी शिवकुटी में 15 दिनों से गंदे पानी की शिकायत स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के अधिकारियों से की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को बांटे सुरक्षा उपकरण
महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सफाई व फागिंग करने वाले और टैक्स काउंटर पर बैठने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को शनिवार को संक्त्रस्मण से बचाव के लिए 100 फेस फील्ड बांटे। लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी ने सभी कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्धन किया। अशोक मित्तल, अनूप सिंह, लालू मित्तल, इंदर मध्यान्ह, श्वेता मित्तल, राजेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता, रामजी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को खाना वितरित किया
मुंबई, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के दूसरे प्रदेशों से आने वाले प्रवासियों को पार्षदों ने अलोपीबाग ओवरब्रिज के पास खाना और लाई चना वितरित किया। पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह, नारायण यादव, अनन्त चौधरी, अनुपम सिन्हा, सानू भाई, सुबोध यादव, अश्विनी कुमार, लवलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed