फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Help desk created to solve the problems of listing of promises

Prayagraj News: वादों की लिस्टिंग की समस्याओं के निराकरण के लिए बना हेल्प डेस्क

Sun, 07 Jan 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 07 Jan 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Help desk created to solve the problems of listing of promises
इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो जनवरी से वादों की लिस्टिंग (सूचीबद्धता) की आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए सीआईटी भवन में एक हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। अब अधिवक्ता अपने वादों की लिस्टिंग से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव नितिन शर्मा ने कहा कि हेल्प डेस्क का प्रभारी संयुक्त निबंधक न्यायिक योगेश दुबे को बनाया गया है। वह कंप्यूटर सेंटर, स्टांप रिपोर्टिंग सेंटर, फ्रेश फाइलिंग सेक्शन, लिस्टिंग सेक्शन सहित अन्य न्यायिक व गैर न्यायिक सेक्शन के अधिकारियों से सीधा समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही वादों की लिस्टिंग की समस्याओं का निराकरण करेंगे। नोडल अफसर की सहायता के लिए अभिषेक शर्मा, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, अभिषेक सिंह को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

लिस्टिंग की व्यवस्था अभी तक एनआईसी देख रही थी लेकिन बहुत सी शिकायतों को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने साल के पहले दिन ही लिस्टिंग की व्यवस्था को एनआईसी से वापस लेते हुए अपने अधीन कर लिया है। अब वह इस व्यवस्था को हाईकोर्ट प्रशासन खुद देख रहा है। इसके लिए उसने एक साफ्टवेयर भी डेवलप कराया है। हाईकोर्ट के कर्मचारी उस साफ्टवेयर पर काम कर रहे हैं और लिस्टिंग की नई व्यवस्था को चालू कर रहे हैं। हालांकि, काम की शुरूआत होने से वादों की सुनवाई सामान्य तौर पर नहीं हो पा रही है। अधिवक्ताओं को सूचीबद्ध होने वाले वादों की जानकारी नहीं हो पा रही है। इस वजह से दिक्कत हो रही है। कहा जा रहा है कि व्यवस्था सामान्य होने में अभी कुछ दिन और लग जाएंगे। इस वजह से हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से यह हेल्प डेस्क शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed