फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hello, Sir! The neighbor who came from outside is coughing, send the team

 हेलो...सर! बाहर से आया पड़ोसी खांस रहा है, टीम भेज दीजिए 

Tue, 31 Mar 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hello, Sir! The neighbor who came from outside is coughing, send the team
मोबाइल फोन - फोटो : पेक्सेल्स
हेलो...सर! पड़ोस के दो लड़के परदेश से आए हैं। इनमें से एक खांस रहा है। जल्दी टीम भेज दीजिए सर। जी हां, कंट्रोल रूम के फोन पर कुछ  इस तरह की फोन कॉल्स लगातार आ रही हैं। कोरोना को लेकर दहशत और डर का माहौल बना हुआ है। पड़ोस में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना अधिकारियों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


दरअसल, तीन दिनों के भीतर दोआबा में परदेश से घर आने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। इस वक्त जिले के तकरीबन हर गांव में 15 से 20 लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मुंबई, महाराष्ट्र, पुणे, लुधियाना, पंजाब आदि शहरों से आ चुके हैं। उनकी सूचना खुद उनके पड़ोसी लोग कंट्रोल रूम को दे रहे हैं। गांव और गली में घुसने से पहले ही उन्हें जिला अस्पताल, अथवा सीएचसी-पीचसी पर जाकर जांच कराने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन


इस वजह से बाहरी शहरों से आ रहे लोग घर में घुसने से पहले ही सरकारी अस्पतालों में जांच कराने पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी जिले भर के अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा करीब 400 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। अच्छी बात से रही कि इनमें से किसी में भी कोरोना वारस के लक्षण नहीं मिले।  डिप्टी सीएमओ डॉ हिंद प्रकाश मणि का कहना है कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। ऐसे लोगों को गांवों के प्राइमरी स्कूल व सामुदायिक भवनों में 14 दिन के लिए रखकर क्वारंटीन किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि क्वारंटीन के दौरान यदि बीमारी का कोई लक्षण दिखे तो तुरंत सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed