फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heer Khan News: Objectionable videos and material from friend

हीर के दोस्त के पास से भी मिले आपत्तिजनक वीडियो व सामाग्री

Fri, 04 Sep 2020 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Heer Khan News: Objectionable videos and material from friend
हीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का वीडियो बनाने वाली हीर के दोस्त सैफ के मोबाइल से भी कई आपत्तिजनक वीडियो तथा साहित्य मिला है। बृहस्पतिवार को कानपुर में पकड़े गए सैफ से पुलिस कट्टरवादी समूह के बारे में पूछताछ कर रही है। माना जा रही है कि सैफ हीर की ही तरह तमाम लड़कियों और लड़कों से वीडियो बनवाकर यूट्यूब पर अपलोड करता है। उसकी फ्रैंडलिस्ट में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद के अलावा कई बाहरी देशों के भी मोबाइल नंबर मिले हैं। सबकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन


हीर ने पुलिस को बताया था कि वह वीडियो बनाकर कानपुर के सैफ को भेज देती थी। वही यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करता था। उसी के माध्यम से हीर तमाम कट्टरपंथी सोच वाले युवाओं से जुड़ी थी। सैफ के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस उसके घर पहुंच गई। वह कानपुर के गल्ला बाजार का रहने वाला है। सैफ से भी पुलिस के अलावा एटीएस, आईबी और स्टेट इंटेलिजेंस की टीमों ने पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक उसने काफी वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट कर दिए थे, लेकिन पुलिस ने रिकवर कर लिए हैं।
विज्ञापन


उसके मोबाइल और लैपटॉप में भी तमाम आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। उसके मोबाइल जितने भी मोबाइल नंबर सेव हैं, उनके बारे में पूछताछ की जा रही है। देश के कई शहरों के लोगों के साथ साथ कई देशों के मोबाइल नंबर भी सेव हैं। उन सबके बारे में तहकीकात की जा रही है। पुलिस की जांच में पता चला है कि वह कट्टर सोच वाले युवकों के संगठन से जुड़ा है। वह संगठन सैफ चलाता है या फिर कोई और। सूत्रों का कहना है कि जांच की जा रही है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। हीर से कट्टरपंथी सोच वाले संगठन के बारे में तमाम जानकारी मिली है। उन सबके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed