{"_id":"5df92d788ebc3e87c11d6cbc","slug":"heated-election-of-primary-teachers-union-date-will-be-announced-in-late-december-allahabad-news-ald263256389","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ का गरमाया चुनाव, दिसंबर के अंत में घोषित होगी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ का गरमाया चुनाव, दिसंबर के अंत में घोषित होगी तिथि
विज्ञापन

एक दिन में 17 विकास खंडों में होगा चुनाव, सात साल बाद होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग में राजनीति गर्मा गई है। शिक्षकों को जो खाली समय मिल रहा है, वह जनसंपर्क में लगा रहे हैं। जिले में संघ का चुनाव हुए फरवरी में सात साल पूरे हो जाएंगे। जबकि प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर चुनाव होने का प्रावधान है।
जिले में इन दिनों प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्येक तीन साल के उपरांत होने वाला चुनाव इस बार सात साल बाद हो रहा है। इससे शिक्षकों में चुनाव लड़ने को लेकर अधिक उत्साह है। शिक्षक संघ के चुनाव में धनबल और जनबल के आधार पर पद हथियाने वाले शिक्षकों को झटका लग सकता है। प्रांतीय संगठन ने इस बार एक ही दिन में 17 विकास खंडों और नगरक्षेत्र का चुनाव कराने का फैसला लिया है। इससे चुनाव में जहां पारदर्शिता आएगी, वहीं शिक्षकों नेताओं के समर्थन में जिले के शिक्षकों का जमावड़ा नहीं लग पाएगा। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरी ताकत झोंक दी है। एक-एक पद के लिए पांच-पांच दावेदार तैयार हैं। अधिकांश शिक्षक पद हथियाने के लिए दूसरे प्रत्याशियों से समझौता करने में लगे हुए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री विनय कुमार सिंह ने बताया कि तिथि अभी निर्धारित नहीं हैं, मगर प्रांतीय संगठन ने दिसंबर के अंत तक चुनाव कराने का संकेत दिया है।