{"_id":"5ca78291bdec2214623098d1","slug":"hearing-on-pm-narendra-modi-biopic-on-april-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म पीएम मोदी की रिलीज पर सुनवाई 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म पीएम मोदी की रिलीज पर सुनवाई 12 को
Fri, 05 Apr 2019 10:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज रोकने के लिए दाखिल जनहित याचिका पर अब 12 अप्रैल को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ को बताया गया कि इसी मामले पर सुप्रीमकोर्ट में भी याचिका दाखिल है, जिस पर आठ अप्रैल को सुनवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता सुनील यादव ने कोर्ट को इस आशय की जानकारी दी। चुनाव आयोग के अधिवक्ता का कहना था कि विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालयों ने इस याचिका को खारिज कर दिया है। लिहाजा यहां भी याचिका खारिज की जाए। याची के वकील का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण उच्च न्यायालयों ने ऐसा किया है।
विज्ञापन