{"_id":"5fd79d9ec64fbf3bbc33f97d","slug":"hearing-on-libel-filed-against-former-us-president-barack-obama","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ दायर परिवाद पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ दायर परिवाद पर हुई सुनवाई
Mon, 14 Dec 2020 10:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 14 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी-बराक ओबामा (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पुस्तक ए प्रामिस्ड लैंड में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी को लेकर सिविल न्यायालय में दाखिल परिवाद पर सोमवार को सुनवाई हुई। सिविल न्यायालय में दाखिल परिवाद पर सुनवाई के दौरान याची आल इंडिया रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की ओर से दाखिल प्रत्यावेदन में अधिवक्ताओं ने कोर्ट से बराक ओबामा को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के माध्यम से नोटिस तामील कराने की मांग उठाई।
सुनवाई के दौरान जज विनीत यादव ने परिवाद की पोषणीयता के विचारणीय बिंदुओं के तहत नोटिस सम्मन जारी करने के लिए क्षेत्राधिकार तय करने की बात कही है। अब इस मामले की दोबारा सुनवाई के लिए 23 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
बहस के दौरान अधिवक्ता रमेश पांडेय, अनिल महेश व शहजाद अंसारी ने प्रत्यावेदन पर सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता का पक्ष रखा। बता दें कि आल इंडिया रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व सांसद राहुल गांधी के खिलाफ पुस्तक में बराक ओबामा की टिप्पणी को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए लालगंज की सिविल कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है।