Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing of Shri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah case held in High Court

UP : श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, रिटायर्ड जज की अगुवाई में सर्वे की मांग

Thu, 11 Jan 2024 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 04:33 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में सर्वे की मांग की गई। कहा गया कि सेवानिवृत्त जज की अगुवाई में दो अधिवक्ताओं को भी रख जाए।

विज्ञापन
Hearing of Shri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah case held in High Court
मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद से जुड़े सभी मामलों को कंसोलिडेटेड (एक साथ) करने की अर्जी मंजूर कर ली है। विचाराधीन 18 सिविल वादों में से 15 वादों को भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव मूल वाद में जोड़ दिया है। शेष दो केसों पर बाद में विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


कोर्ट ने कहा सभी केसों को जोड़कर सुनवाई करने से समय की बचत होगी, फैसलों में भिन्नता नहीं होगी। न्याय हित में यह जरूरी है। कोर्ट कमिश्नर की रूपरेखा तय करने के मामले की सुनवाई 17 जनवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति मयंक जैन ने भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव सहित सभी 17 वादों की सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन

मंदिर पक्ष की तरफ से अधिवक्ता विष्णु जैन ने अर्जी दाखिल कर सभी वादों को कंसोलिडेटेड कर सुनवाई करने की मांग की थी। याचिका में मांग की गई है कि कटरा केशव देव के नाम की 13.37 एकड़ जमीन से अवैध ढांचा हटाया जाए। जैन का कहना था कि मामला अतिआवश्यक है, जिसका शीघ्र निपटारा किया जाना न्याय हित में जरूरी है। सभी वादों को जोड़कर सुनवाई करने से समय व खर्च की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोधाभासी फैसले भी नहीं आएंगे। मस्जिद पक्ष के वकीलों ने भी इससे सहमति जताई। हालांकि, महमूद प्राचा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बहस में इसका विरोध किया किंतु उसी पक्ष के अधिवक्ता नसईरूज्जमा ने कंसोलिडेटेड पर सहमति जताई।

Trending Videos

17 जनवरी को होगी अगली सुनवाई

विष्णु जैन ने कहा कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर भेजने का आदेश दिया है। रूपरेखा तय की जानी है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के साथ तीन वकीलों का कमीशन भेजा जा सकता है। पक्षकारों को भी साथ रहने की अनुमति दी जाए। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता ने परिवार में गमी के कारण सुनवाई टालने की अर्जी दी है। जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि 17 जनवरी तय की है। मंदिर पक्ष के अधिवक्ता हरेराम त्रिपाठी, प्रभाष पांडेय, प्रदीप शर्मा, मस्जिद पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता वजाहत हुसैन व न्यायमित्र मार्कंडेय राय सहित तमाम पक्षों के अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा।

सुनवाई शुरू होते ही मुस्लिम पक्ष की ओर से यह कहते हुए सुनवाई स्थगित करने की मांग की गई कि सर्वे कमीशन के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष याचिका लंबित है, 16 जनवरी को सुनवाई की संभावना है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अधिवक्ता पुनीत गुप्ता के पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह पहले ही स्थगन का प्रस्ताव दे चुके हैं, इसलिए एडवोकेट कमीशन की रूपरेखा तय करने पर आज सुनवाई न की जाए।

नष्ट किया जा रहा स्मृति चिह्न

श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्ति समिति की तरफ से कहा गया कि सारी जमीन कटरा केशव देव के नाम दर्ज है, जिसका सर्वे कमीशन जारी करने का आदेश हुआ है। विपक्षी शाही ईदगाह परिसर में तोड़फोड़ कर स्मृति चिन्ह को नष्ट किया जा रहा है। उनकी अर्जी पर सुनवाई में देरी की जा रही है। दूसरी तरफ साक्ष्य समाप्त किए जा रहे हैं। विवादित परिसर की दीवार व गेट को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की गई। कोर्ट ने इस मसले पर मूल वाद के साथ सुनवाई करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed