फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing in case of bomb attack on minister Nandi today, JP Sharma reached Prayagraj to favor Nandi

मंत्री नंदी पर बम से हमले के मामले में सुनवाई आज, पक्ष रखने प्रयागराज पहुंचे अधिवक्ता जेपी शर्मा

Fri, 08 Jan 2021 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing in case of bomb attack on minister Nandi today, JP Sharma reached Prayagraj to favor Nandi
पूजा करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 2010 में हुए आरडीएक्स बम ब्लास्ट जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपी विजय मिश्रा और दिलीप मिश्रा के खिलाफ सुनवाई 8 जनवरी को एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। बम ब्लास्ट मामलों के सुप्रसिद्ध अधिवक्ता जेपी शर्मा मंत्री नंदी की तरफ से पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी शर्मा बम ब्लास्ट मामलों के विशेषज्ञ माने जाते हैं। बम ब्लास्ट से जुड़े मुकदमों की पैरवी करने का उनका 40 साल का अनुभव बताया गया है। समझौता ट्रेन ब्लास्ट केस, अजमेर दरगाह ब्लास्ट केस, मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस और मुंबई मालेगांव ब्लास्ट केस आदि मामलों में वह पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन


नंदी पर हुए हमले के मुख्य आरोपी विजय मिश्र और दिलीप मिश्रा हैं। विजय मिश्र वर्तमान में भदोही के ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। विजय के ऊपर हत्या, अपहरण, गुंडा गर्दी, हत्या के प्रयास, रेप, जमीन पर कब्जे आदि के 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दिलीप मिश्रा विजय का रिश्तेदार है। इसके ऊपर भी कई मुकदमा दर्ज हैं। दोनों इस समय जेल में बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री नंदी पर हमला 2010 में हुआ था। जिसमें नंदी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। हाईग्रेड रिमोट कंट्रोल से हमला करने का यह प्रयागराज में पहला मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed