फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health of passenger coming from Bengaluru deteriorated, died before reaching hospital

Prayagraj : बेंगलुरु से आ रहे यात्री की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

Sat, 22 Apr 2023 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Apr 2023 08:45 PM IST
सार

बेंगलुरु से प्रयागराज आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान जब प्रयागराज पहुंचा तो यात्री को एंबुलेंस के माध्यम से यूनाइटेड अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Health of passenger coming from Bengaluru deteriorated, died before reaching hospital
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बेंगलुरु से प्रयागराज आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शनिवार को एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। विमान जब प्रयागराज पहुंचा तो यात्री को एंबुलेंस के माध्यम से यूनाइटेड अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। युवक कौशाम्बी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र स्थित बिसौना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन

मिथिलेश कुमार जायसवाल नाम का यात्री अपने भाई दिनेश कुमार जायसवाल के साथ शनिवार को बेंगलुरु से प्रयागराज आ रहा था। रास्ते में उनकी तबीयत खराब हो गई। विमान में मौजूद एयरलाइंस के स्टाफ ने इसकी सूचना प्रयागराज एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। अपने निर्धारित समय से तकरीबन 15 मिनट पहले ही विमान को एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। तब तक यहां एंबुलेंस आदि की व्यवस्था कर ली गई। विमान से अचेत अवस्था में मिथिलेश को उतारा गया।

विज्ञापन

उसे इलाज के लिए यूनाइटेड अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में उनके दम तोड़ने की बात सामने आई। बताया जा रहा है मिथिलेश अपने छोटे भाई के साथ इलाज के लिए बेंगलुरु गए थे। वह ह्रदय रोग से ग्रसित थे। उन्होंने सुबह 8.35 बजे बेंगलुरु से विमान पकड़ा था। अस्पताल में चिकित्सकों ने मिथिलेश को मौत हो जाने की पुष्टि की तो उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। एयरपोर्ट में तैनात एसीपी मनीष कुमार यादव ने बताया कि विमान के लैंड होने के बाद तत्काल यात्री को मेडिकल सपोर्ट दिया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed