फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health

स्वाइन फ्लू से मौत को मामला- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आईएएस अफसर के परिवार का किया परीक्षण

Fri, 13 Sep 2019 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 02:49 AM IST
विज्ञापन
Health
फतेहगंज पश्चिमी। शाहजहांपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात आईएएस सौरभ गंगवार की मां का निधन स्वाइन फ्लू से होने के बाद बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की टीम ने उनके घर पहुंचकर सभी सदस्यों का परीक्षण करने के बाद सभी को 12 दिन तक दवा खाने के लिए दी। उधर नगर पंचायत ने कस्बे में फॉगिंग और सफाई कराई गई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले स्वाइन फ्लू से मोहल्ला साहूकारा निवासी आईएएस सौरभ गंगवार की मां विमला देवी की मृत्यु हो गई थी। जिससे पूरे कस्बा में दहशत है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल से डॉक्टर मीसम अब्बास के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम उनके घर पहुंची। टीम ने पूरे परिवार के सदस्यों का चेकअप किया और एंटी डोज दी। 12 दिन तक एक एक गोली खाने की सलाह दी है। साथ ही एहतियात बरतने को भी कहा है। बुखार, जुकाम होने पर तुरंत टेस्ट कराने की सलाह दी है। करीब डेढ़ घंटे घर में रुकी टीम ने आने जाने वालों पर भी निगाह रखी। उन्हें भी एंटी डोज दी। इसके अलावा नगर पंचायत ने भी पूरे कस्बा में फॉगिंग और सफाई कराई। ईओ आलोक वर्मा ने बताया कि साहूकारा मोहल्ले में बारिश के समय जलभराव की समस्या है। इसके लिए एसडीएम को लेटर जारी कर दिया है, उनका निर्देश मिलते ही तालाब का अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की जल्द व्यवस्था करने की योजना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed