फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health Department gets 21 pathologists, selection result of direct recruitment declared by the UPPSC

UPPSC : स्वास्थ्य विभाग को मिले 21 पैथोलॉजिस्ट, सीधी भर्ती का चयन परिणाम आयोग ने किया घोषित

Fri, 28 Jun 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 12:48 PM IST
सार

यूपीपीएससी के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के सापेक्ष उपलब्ध एक अभ्यर्थी का चयन इसी श्रेणी में किया गया है और दूसरे पद के लिए इस श्रेणी का कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर शासनादेश के अनुसार सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन किया गया है।

विज्ञापन
Health Department gets 21 pathologists, selection result of direct recruitment declared by the UPPSC
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, एलोपैथी के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पैथोलॉजिस्ट के 21 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। इनमें आठ पद अनारक्षित, छह पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति, एक पद अनुसूचित जनजाति और दो पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन

इन पदाें पर साक्षात्कार के लिए 12, 13 एवं 14 जून को इंटरव्यू कराए गए थे। चयनितों में स्नेहा चौहान, नूतन दीक्षित, प्रियंका गौतम, रुचि यादव, दीपिका रावत, सुधा, अनामिका गुप्ता, श्रुति सिंह, अनामिका रावत, अर्चना वर्मा, सौम्या सिंह राजपूत, सीमा सिंह, मनीष सरोज, प्रशांत वर्मा, अंकित सिंह, सुनील जायसवाल, बुशरा खानम, सुरेंद्र कुमार, स्मृति भास्कर, रविकांत वर्मा एवं प्रियंका गुप्ता के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित दो पदों के सापेक्ष उपलब्ध एक अभ्यर्थी का चयन इसी श्रेणी में किया गया है और दूसरे पद के लिए इस श्रेणी का कोई अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर शासनादेश के अनुसार सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन किया गया है। वहीं, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित एक पद के सापेक्ष कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण शासनादेश के अनुसार अनुसूचित जाति श्रेणी के अभ्यर्थी का चयन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed