फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Health department deployed 17 ambulances for the air show, five beds each reserved in seven hospitals.

प्रयागराज : एयर शो के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैनात की 17 एंबुलेंस, सात अस्पतालों में भी पांच-पांच बेड रिजर्व

Fri, 06 Oct 2023 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कॉल्विन, बेली और डफरिन में भी 25-25 बेड एयरशो को देखते हुए आरक्षित कर दिए गए हैं। एशिया के होने वाले सबसे बड़े एयर शो को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किले सामने ही पांच बेडो का अस्थाई अस्पताल भी बनवाया है।

विज्ञापन
Health department deployed 17 ambulances for the air show, five beds each reserved in seven hospitals.
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरफोर्स दिवस पर संगम नगरी में होने वाले एयर शो को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तरफ से पुख्ता तैयार कर ली है। स्वास्थ्य विभाग ने एयर शो के दौरान संगम के साथ ही शहर के अलग- अलग हिस्सों में कुल 17 एंबुलेंस तैनात करने की तैयारी की है। इसके अलावा रविवार को होने वाले एयर शो को देखते हुए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में 50 बेड के साथ ही 10बेड आईसीयू में आरक्षित किए गए है। शहर के चार निजी अस्पताल और सात नर्सिंग होम में भी पांच-पांच बेड को एयरशो के दिन के लिए आरक्षित किया गया है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कॉल्विन, बेली और डफरिन में भी 25-25 बेड एयरशो को देखते हुए आरक्षित कर दिए गए हैं। एशिया के होने वाले सबसे बड़े एयर शो को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने किले सामने ही पांच बेडो का अस्थाई अस्पताल भी बनवाया है। एयर शो के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 10 टीमों को लगाया गया है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन चिकित्सक को रखा गया है। इनमें प्रयागराज के अलावा मंडल के अन्य जिलों से भी चिकित्सकों को बुलाया गया है।

विज्ञापन


इन टीमों को वीआईपी स्कॉट के साथ ही अन्य प्रमुख स्थानों पर भी तैनात किया जाएगा। शहर के सभी ब्लड बैंक को भी अलर्ट रखा गया है। इन सभी ब्लड बैंक में 25-25 यूनिट ब्लड रिजर्व रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एसआरएन अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की व्यवस्था की गई है। एयरशो को देखते हुए सभी चिकित्सकों की आठ अक्टूबर तक छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। एयर शो के दिन अस्पतालों में चिकित्सक सुबह से लेकर आयोजन समाप्त होने तक अस्पताल में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

एयर शो को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। चिकित्सकों की टीमों और एंबुलेंस की तैनाती वाले स्थान की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है। - डॉ. आशु पांडेय, सीएमओ, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed