फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Headmaster suspended for negligence in MDM, irregularities were found during BEO's inspection

Prayagraj : एमडीएम में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक निलंबित, बीईओ के निरीक्षण में मिली थी अनियमितता

Sat, 12 Jul 2025 11:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 11:10 AM IST
सार

सोरांव के रामपुर दुआरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजेश पांडेय को माध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में सोरांव के खंड शिक्षा अधिकारी को फोन पर शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
Headmaster suspended for negligence in MDM, irregularities were found during BEO's inspection
प्रधानाध्यापक निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोरांव के रामपुर दुआरी स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राजेश पांडेय को माध्यान्ह भोजन में अनियमितता बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में सोरांव के खंड शिक्षा अधिकारी को फोन पर शिकायत मिली थी। इसके बाद उन्होंने 11 जुलाई को इस विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। विद्यालय के किचेन का आकस्मिक निरीक्षण में साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं थी। आटा, चावल, दाल बोरे में कीड़े युक्त रखा था, खाद्य सामग्री रखने हेतु डिब्बे का प्रयोग नहीं किया जा रहा था।

विज्ञापन


अन्य खाद्य सामग्री रखने के लिए उचित व्यवस्था किचेन में नहीं थी। इस साथ ही प्रधानाध्यापिका राजेश पांडेय को बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार खाना नही दिये जाने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पर्याप्त भोजन नही दिये जाने, ग्रामवासियों और अभिभावकों से सही आचरण न किए जाने, माध्यान्ह भोजन में कीड़े पाए जाने, अधिकारियों के निर्देशों के विपरीत कार्य करने का दोषी पाए जाने, दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरतने, उत्तर प्रदेश और सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के खिाफ कार्य करने का दोषी पाया गया है।

विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed