{"_id":"580291a54f1c1bc67b291889","slug":"he-travels-with-a-message-of-leave-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए राहुल का संदेश लेकर यात्रा रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए राहुल का संदेश लेकर यात्रा रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 16 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ और समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों को लेकर राहुल संदेश यात्रा शनिवार को आनंद भवन से यमुनापार के लिए रवाना हुई। शहर उत्तरी के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। जिलाध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में यात्रा के दौरान किसानों से संपर्क कर उन्हें कांग्रेस की नीतियों और केंद्र सरकार की खामियों से अवगत कराया जाएगा। यात्रा जनपद के सभी 20 ब्लॉकों और हर न्याय पंचायत में जाएगी।
मुख्य अतिथि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा ग्रामीणों एवं किसानों में आत्म विश्वास जागृत करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में सहायक होगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रा के दौरान पार्टी नेता किसानों के हस्ताक्षर युक्त किसान मांग पत्र का संकलन भी सुनिश्चित करेंगे। यात्रा की रवानगी के दौरान पर्यवेक्षक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजमणि पटेल, पार्टी नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जेएन मिश्र, फुजैल हाशमी, डॉ. एसबी लाल, पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, संत प्रसाद पांडेय, श्याम कृष्ण पांडेय, संतोष मिश्र, यशवीर सिंह यादव, अभिषेक शुक्ला, तारिक सईद अज्जू, संजय तिवारी, महेश त्रिपाठी, जावेद उर्फी, अजय श्रीवास्तव, परवेज सिद्दीकी, तस्लीमउद्दीन आदि मौजूद रहे। यात्रा यमुनापार में दांडी, चाका, दांदूपुर, इरादतगंज, घूरपुर, जसरा, रिघवा, बारा, लोहगरा, एनटीपीसी, शिवराजपुर होते हुए देर रात शंकरगढ़ पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह यात्रा दूसरे ब्लॉकों के लिए रवाना होगी। 20 अक्तूबर से गंगापार में यात्रा शुरू होगी और 25 अक्तूबर तक चलेगी। शहर में 26 एवं 27 अक्तूबर को यात्रा का आयोजन किया जाएगा।