{"_id":"68eb4fab7e2fec046e06e012","slug":"he-posted-the-cctv-footage-of-the-umesh-pal-murder-case-on-his-status-captioning-system-mere-adhin-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज को अपने स्टेटस में लगाया, कैप्शन लिखा... सिस्टम मेरे अधीन है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : उमेश पाल हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज को अपने स्टेटस में लगाया, कैप्शन लिखा... सिस्टम मेरे अधीन है
Sun, 12 Oct 2025 12:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:29 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार।
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड से जुड़े सीसीटीवी फुटेज को अपने सोशल मीडिया स्टेटस में लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक ने स्टेटस में सीसीटीवी का फुटेज के साथ गाना लगाया था “सिस्टम मेरे अधीन है”। वीडियो वायरल होने पर किसी ने इसकी शिकायत धूमनगंज पुलिस से की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में उसे गिरफ्तर कर लिया गया। युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह स्टेटस लगाया था। किसी ने एक्स पर इसकी शिकायत पुलिस से की थी। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन