फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   He died in the jail hospital itself, the doctor edited the referral slip

Prayagraj News: जेल अस्पताल में ही हो गई थी मौत, डॉक्टर ने रेफर स्लिप में की काट-छांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
He died in the jail hospital itself, the doctor edited the referral slip
गंभीर रूप से घायल इंद्रजीत यादव की मौत तो जेल अस्पताल में ही हो गई थी। जिला जेल के दस्तावेज यही इशारा करते हैं। जेल अस्पताल के डॉक्टर ने रेफर स्लिप में इंद्रजीत के खून में ऑक्सीजन की मात्रा एन यानी शून्य दर्ज की है। यही नहीं, नाड़ी की चाल (पल्स रेट) भी एनआर (नॉट रिपोर्टेड यानी पकड़ में नहीं आ रही) लिखी गई थी, जिसे बाद में काट कर 60 लिख दिया गया।
विज्ञापन


इंद्रजीत की मौत को हत्या बता रहे परिजनों के आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो जांच से ही पता लगेगा, लेकिन इतना तय है कि यह मौत इतनी सामान्य भी नहीं, जितनी कि जेल प्रशासन, जेल अस्पताल और पुलिस दिखाने की कोशिश कर रही है। अमर उजाला के पास मौजूद साक्ष्य बताते हैं कि इंद्रजीत का खेल तो जेल के भीतर ही तमाम हो चुका था। मगर, इसे सामान्य घटना करार देने के चक्कर में कई दस्तावेजी प्रयास किए गए।
विज्ञापन

29 मार्च से तीन अप्रैल तक एसआरएन अस्पताल में इलाज करने वाले न्यूरो सर्जन डॉ. एसबी पांडेय का दावा भी कुछ कम चौंकाने वाला नहीं है। उनके मुताबिक, बुधवार को शाम करीब साढ़े चार बजे जब अस्पताल से इंद्रजीत को डिस्चार्ज करके जेल भेजा गया था, तब वह काफी हद तक ठीक था। उसकी हालत ऐसी स्थिति कतई नहीं थी कि मौत हो जाए। मगर, जेल में जाने के कुछ घंटे बाद ही न जाने क्या हुआ कि बुधवार रात करीब 11 बजे के आसपास उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अस्पताल में उसे दिखाने के बाद डॉक्टर ने रात 11:50 बजे फिर एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रेफरल स्लिप में डॉक्टर ने इंद्रजीत का ब्लड प्रेशर 90/60, ऑक्सीजन लेवल एन (शून्य) लिखा है। जेल की स्लिप कई सवाल खड़े करती है। यही कि अगर इंद्रजीत का ऑक्सीजन लेवल शून्य था तो बीपी रेट 90/60 कहां से रिपोर्ट हो गया।

बुधवार शाम साढ़े चार बजे जेल अस्पताल से ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया था तो रात करीब 11:50 बजे इतना गंभीर कैसे हो गया। रात में बंदी को मृत अवस्था में ही एसआरएन अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के औपचारिक रूप से मृत करार देने के बाद सूचना एसआरएन चौकी को दी गई। चौकी से पुलिस नहीं आई तो अस्पताल प्रशासन ने ही शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed